मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:54 · नई दिल्ली संस्करण

ईडी के विदेशी फंडिंग के आरोपों का आम आदमी पार्टी ने किया खंडन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आआपा) ने विदेशों से नियमों का उल्लंघन कर फंडिंग प्राप्त करने के आरोपों का खंडन किया है। पार्टी का कहना है कि अपने गठन के बाद से एक-एक रुपया का हिसाब चुनाव आयोग और आयकर विभाग को दिया है।

उल्लेखनीय है कि प्रवर्तन निदेशालय ने आम आदमी पार्टी पर विदेशी फंड को लेकर बड़ा खुलासा किया है। ईडी ने पार्टी पर विदेशी दानदाताओं से प्राप्त करीब 7 करोड़ रुपये के स्रोत छिपाने का आरोप लगाया है। इस मामले में ईडी ने सोमवार को एक रिपोर्ट गृह मंत्रालय को सौंपी है।

इस मुद्दे पर आआपा नेता संदीप पाठक और आतिशि ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि स्वाति मालीवाल के जरिए अरविंद केजरीवाल पर झूठे आरोप लगाने का प्रयास किया गया लेकिन जब वह नहीं मिले तो उनके पीए विभव कुमार पर आरोप लगा दिए गए। लेकिन वीडियो फुटेज से इस साजिश का भी पर्दाफाश हो गया। अब आज ईडी के माध्यम से एक नई साजिश के साथ भाजपा सामने आई है कि हमने गलत तरीके से चंदा लिया। वे भाजपा और ईडी को बताना चाहते हैं कि आम आदमी पार्टी ने अपने गठन के बाद से एक-एक रुपये का हिसाब चुनाव आयोग और आयकर विभाग को दिया है। 2015 में भी हमारे ऊपर ऐसा ही एक आरोप लगाया गया था, लेकिन दिल्ली की जनता ने इन झूठे आरोपों पर भरोसा नहीं किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें