मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:24 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली के प्रशांत विहार में झपटमारी के आरोप में युवक गिरफ्तार, मोबाइल छीनने के मामले में था वांटेड

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली के प्रशांत विहार में झपटमारी के आरोप में युवक गिरफ्तार, मोबाइल छीनने के मामले में था वांटेड

नई दिल्ली। दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक झपटमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सन्नी उर्फ नागिन (26) मुबारकपुर डबास स्थित भाग्य विहार का रहने वाला है और लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रशांत विहार थाने में दर्ज एक पुराने मामले में वांछित था। यह मामला वर्ष 2019 का है, जिसमें एक नाबालिग लड़की से मोबाइल फोन छीनने की घटना सामने आई थी। घटना के दिन लड़की अपने घर से रोहिणी सेक्टर-13 की ओर जा रही थी।

रास्ते में सर्विस रोड पर दो युवक मोटरसाइकिल पर आए और उसका मोबाइल छीनकर भागने लगे। लड़की के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया था। इसी मामले में सन्नी उर्फ नागिन की तलाश की जा रही थी।

जांच के दौरान आरोपी को जमानत मिल गई थी, लेकिन उसने अदालत के निर्देशों का पालन नहीं किया और लगातार गैरहाजिर रहने लगा। इसके बाद अदालत ने उसे नवंबर 2023 में घोषित अपराधी घोषित कर दिया था। इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

हाल ही में अपराध शाखा को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी सुल्तानपुरी इलाके में सक्रिय है।

इस सूचना के आधार पर एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने तकनीकी जानकारी और स्थानीय सूत्रों की मदद से आरोपी की लोकेशन का पता लगाया। 2 अप्रैल को पुलिस ने जाल बिछाकर उसे सुल्तानपुरी से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि सन्नी उर्फ नागिन आदतन अपराधी है और पहले भी कई वारदात में शामिल रहा है। उसके खिलाफ झपटमारी, लूटपाट और हथियारों से जुड़े करीब 19 मामले दर्ज हैं।

वह लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है और इलाके में दहशत का कारण बना हुआ था।

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह किन-किन मामलों में और शामिल रहा है। इस गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे इलाके में अपराध पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें