मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:19 · नई दिल्ली संस्करण

सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौत

सारण। जिले के मशरक थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगरा पूरब टोला गांव के समीप नहर सड़क पर शनिवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई।यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब एक तेज रफ्तार से आ रही ट्रैक्टर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय रंजन कुमार पिता लक्ष्मण भगत बाघाकोल, खालपुरा गांव निवासी के रूप में हुई जो गोपालगंज के बी.के.एन.एस. गवर्मेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज में अतिथि अनुदेशक के रूप में कार्यरत थे।परिजन ने बताया कि मृतक रंजन कुमार अपने ससुराल चांद कुदरिया गांव, मशरक से अपने कॉलेज गोपालगंज जाने के लिए निकले थे। रास्ते में बंगरा पूरब टोला के पास नहर की सड़क पर यह हादसा हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पत्नी सोनम देवी समेत पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। पूरे गांव और क्षेत्र में शोक की लहर दौड गई है। मृतक रंजन कुमार अपने पीछे पत्नी सोनम देवी और एक चार वर्षीय बच्ची छोड़ गए हैं।दुर्घटना की सूचना मिलने पर मशरक थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें