मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

सडक़ हादसे में युवक की मौत : परिजन का शव उठाने से इंकार, एमजीएच मोर्चरी के बाहर रास्ता जाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सडक़ हादसे में युवक की मौत : परिजन का शव उठाने से इंकार, एमजीएच मोर्चरी के बाहर रास्ता जाम

जोधपुर। शहर के निकट गांगाणा फांटा के पास में सोमवार की देर शाम बाइक सवार दो युवकों को ट्रक चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे में एक युवक की तत्काल मौत हो गई, जबकि दूसरे का उपचार जारी है। युवक की मौत को लेकर उसके परिजन, रिश्तेदार और समाज के लोगों ने आज सुबह एमजीएच मोर्चरी के बाहर सडक़ पर धरना दे दिया और रास्ता जाम कर दिया। परिजन ने मृतक के परिवार को आर्थिक मदद की मांग की। मृतक परिवार में इकलौता कमाने वाला था। दोपहर तक परिजन का धरना-प्रदर्शन जारी था। परिजन ने प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग भी रखी। हालांकि दुर्घटना के बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त करने के साथ उसके चालक को भी पकड़ लिया।बोरानाडा पुलिस के अनुसार शंकर नगर सांगरिया निवासी गजेंद्र वैष्णव पुत्र रामचंद्र वैष्णव की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका साला चांदपोल निवासी नरेश वैष्णव पुत्र मुरलीधर वैष्णव फोटोग्राफी का काम करता था। सोमवार की शाम को अपनी बाइक साथ परिचित के साथ गांगाणा फांटा से निकल रहा था, तब एक ट्रक चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे में उसके साले नरेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ वाला घायल हो गया। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।इधर इस घटना को लेकर मृतक के बहनोई गजेंद्र का कहना है कि मृतक अपने परिवार में एक मात्र कमाने वाला था। पिता भी बीमार है। परिजन पर अब आर्थिक संकट आ गया है। परिजन की तरफ से सुबह एमजीएच मोर्चरी के बाहर सडक़ पर रास्ता जाम कर धरना दिया गया। यह लोग उचित मुआवजा की मांग प्रशासन से करने लगे। उनका कहना था कि जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाएगा तब तक शव को नहीं उठाया जाएगा।इधर सडक़ पर रास्ता रोके जाने की जानकारी पर एसीपी पश्चिम छवि शर्मा, थानाधिकारी जयकिशन सोनी आदि वहां पहुंचे और समझाइश का प्रयास किया। मगर दोपहर तक कोई हल नहीं निकला।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें