मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:21 · नई दिल्ली संस्करण

चित्तौड़ दुर्ग की तलहटी में पाड़नपोल झरने के पास युवती की हत्या, चार दिन पुराना नग्न शव मिला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
चित्तौड़ दुर्ग की तलहटी में पाड़नपोल झरने के पास युवती की हत्या, चार दिन पुराना नग्न शव मिला

चित्तौड़गढ़ : चित्तौड़ दुर्ग की तलहटी में स्थित पाड़नपोल झरने के पास शुक्रवार को एक युवती का शव नग्नावस्था में मिला है। शव करीब 3 से 4 दिन पुराना बताया जा रहा है। मृतका की पहचान नहीं हुई है। इसकी उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। मामला हत्या और यौन अपराध से जुड़ा होने की आशंका है। शव शिनाख्तगी के बाद जांच आगे बढ़ेगी।

चितौड़गढ़ कोतवाली सीआई तुलसीराम ने बताया कि शुक्रवार सुबह पाड़नपोल झरने के यहां शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। इस पर मौका देखा है। यहां शुक्रवार सुबह अरबन नरेगा की श्रमिक 'हरियालो राजस्थान' के तहत पौधारोपण के लिए झाड़ियों की सफाई कर रही थी। दुर्ग की तलहटी में पाड़नपोल झरने की तरफ जाते समय बाईं ओर से बदबू आने पर पास जाकर देखा तो नग्न अवस्था में युवती का शव पड़ा था। मृतका की टीशर्ट भी चेहरे की तरफ खींची हुई थी।

श्रमिकों ने आस पास के लोगों को सूचना दी। स्थानीयों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। कोतवाली थाने से एएसआई हरवीर सिंह मौके पर पहुंचे और उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया। इस पर डिप्टी ब्रजेसिंह और कोतवाल तुलसीराम भी घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने मौका मुआयना कर एमओबी और एफएसएल टीम को बुलाया है। पुलिस फिलहाल मृतका की शिनाख्त नहीं कर पाई है। शरीर पर कोई नाम गुदा नहीं है और न ही पास से मोबाइल या कोई दस्तावेज मिला है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला माना है। आशंका है कि यह मामला यौन अपराध से जुड़ा हो। शव पड़ा होने की सूचना पर स्थानीय निवासी प्रसून शर्मा सहित कई स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे। इन्हें पुलिस ने झरने के रास्ते पर ही रोक दिया।

इधर, जानकारी मिली है कि शव चार दिन तक पुराना हो सकता है। शव के पास में ही एक बियर की बोतल और चिप्स का पैकेट भी मिला है। आशंका है कि हत्या से पहले यहीं बैठ कर नशा किया हो। वहीं गुरुवार देर रात हुई बरसात के कारण पैरों के निशान या अन्य साक्ष्य मिट गए हों, इससे इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस शिनाख्तगी के प्रयास में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें