मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

यमुना पुल से कूदा युवक, एनडीआरएफ की टीम कर रही तलाश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
यमुना पुल से कूदा युवक, एनडीआरएफ की टीम कर रही तलाश

नई दिल्ली। दक्षिण पूर्वी जिले के सनलाइट कॉलोनी थाना क्षेत्र में रविवार देर रात 21 वर्षीय युवक ने यमुना पुल से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। युवक की तलाश में एनडीआरएफ और दमकल विभाग की टीमें लगातार जुटी हुई हैं, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल सकी है।दक्षिण पूर्वी जिले के डीसीपी डॉ. हेमंत तिवारी के अनुसार, रात करीब 11:22 बजे थाना सनलाइट कॉलोनी में पीसीआर कॉल सूचना मिली कि एक युवक ने डीएनडी फ्लाईओवर के पास वीडियो कॉल के दौरान यमुना पुल से छलांग लगा दी है। सूचना मिलते ही पुलिस व पीसीआर वैन मौके पर पहुंची। पुल पर एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद हुए।कॉल करने वाली युवती सुमन ने बताया कि पीड़ित युवक ऋतिक (21) उसका भाई है, जो पिछले कुछ महीनों से उसके साथ करोल बाग स्थित मकान में रह रहा था और नौकरी की तलाश कर रहा था। ऋतिक का कुछ समय से अपनी प्रेमिका से विवाद चल रहा था और वह पिछले 2-3 महीने से अवसाद में था। रविवार रात बहन से वीडियो कॉल पर बहस के दौरान उसने अचानक पुल से कूदकर जान देने का प्रयास किया।सूचना मिलते ही पुलिस ने एनडीआरएफ, दमकल और डीडीएमए को मौके पर बुलाया। लगभग 15-20 मिनट में मोटरबोट टीम ने यमुना नदी में खोज शुरू कर दी। पूरी रात चले सर्च ऑपरेशन के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं लगा है। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें