मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

ट्रेन की चपेट में आने से युवक का सिर धड़ से अलग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ट्रेन की चपेट में आने से युवक का सिर धड़ से अलग

जयपुर। कानोता थाना इलाके में ट्रेन की चपेट में आने से युवक का सिर धड़ से अलग हो गया था। जानकारी के अनुसार ट्रेन की टक्कर से शरीर पर रगड़ के भी निशान मिले। सूचना मिलने पर जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास कर रही है।

जीआरपी पुलिस ने बताया कि कानोता रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा मिला। लहूलुहान हालत में सिर से अलग धड़ पड़ी लाश मिलने का पता चलने पर स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई। लोगों की भीड़ लगने पर स्टेशन मास्टर ने पुलिस को लाश पड़े होने की सूचना दी। जीआरपी ने सूचना पर पहुंचकर मौका-मुआयना किया। मृतक की पहचान के प्रयास करने पर भी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल की मोर्चरी भिजवाया।

पुलिस का कहना है कि मृतक की उम्र करीब 22 साल की है। जिसकी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। ट्रेन से टकराने से धड़ से सिर अलग हो गया। बायां हाथ कंधे से कटा हुआ है। पूरे शरीर पर जगह-जगह रगड़ के निशान है। कलाई पर अंग्रेजी में डीपीएमबी लिखा है। पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें