मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:51 · नई दिल्ली संस्करण

तांत्रिक और जिन्न के नाम पर युवती से 15.93 लाख की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
तांत्रिक और जिन्न के नाम पर युवती से 15.93 लाख की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर

मुंबई। मुंबई के सायन इलाके से साइबर ठगी का एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां तांत्रिक शक्ति और जिन्न के नाम पर एक 22 वर्षीय युवती से करीब 15.93 लाख रुपए की ठगी की गई। इस मामले में मुंबई साइबर सेल ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता सायन के प्रतीक्षा नगर इलाके की रहने वाली है। वर्ष 2023 में इंस्टाग्राम इस्तेमाल करते समय उसकी नजर “पावरफुल ओबसेशन हीलर” नामक एक पोस्ट पर पड़ी, जिसमें करियर, प्रेम और जीवन की समस्याओं के समाधान का दावा किया गया था। पोस्ट में दिए गए लिंक पर क्लिक करने के बाद उसकी बातचीत व्हाट्सएप पर एक व्यक्ति से शुरू हुई, जिसने खुद को कभी वाहिद तो कभी साहिल बताया।

आरोपी ने पहले युवती का विश्वास जीता और उसके उज्ज्वल भविष्य का भरोसा दिलाया। इसके बाद उसने तांत्रिक विधि कराने की सलाह दी और दावा किया कि उसके पास जिन्न है, जो हर इच्छा पूरी कर सकता है। आरोपी ने युवती को यकीन दिलाया कि इस प्रक्रिया से उसका जीवन पूरी तरह बदल जाएगा।

ठगी की शुरुआत 25 हजार रुपए से हुई, लेकिन धीरे-धीरे यह रकम लाखों तक पहुंच गई।

आरोपी अलग-अलग बहाने बनाकर पैसे मांगता रहा, कभी तांत्रिक विधि अधूरी होने का हवाला दिया गया, तो कभी नकारात्मक ऊर्जा हटाने या जिन्न के नाराज होने की बात कहकर युवती को डराया गया। इस दौरान युवती कई बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करती रही। ठगों ने अलग-अलग नामों जैसे सुमरा मोहम्मद, मोसिन सलीम और गुलनाज का इस्तेमाल किया, जिससे यह संगठित गिरोह का मामला प्रतीत होता है।

इस ठगी का सबसे दुखद पहलू यह रहा कि युवती ने अपने घर का सोना तक बेच दिया और उसकी रकम भी आरोपियों को दे दी। करीब ढाई साल तक यह सिलसिला चलता रहा।

जब कोई परिणाम नहीं मिला और लगातार पैसों की मांग जारी रही, तब उसे ठगी का एहसास हुआ।

इसके बाद पीड़िता ने साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब इंस्टाग्राम आईडी, मोबाइल नंबर और बैंक खातों की जांच कर रही है और आशंका जताई जा रही है कि यह मामला किसी बड़े साइबर ठग गिरोह से जुड़ा हो सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें