मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:35 · नई दिल्ली संस्करण

प्रगति मैदान ट्रेड फेयर में साड़ियों की चोरी करने आई महिला रंगे हाथों पकड़ी गई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
प्रगति मैदान ट्रेड फेयर में साड़ियों की चोरी करने आई महिला रंगे हाथों पकड़ी गई

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले प्रगति मैदान में रविवार को चोरी की बड़ी वारदात को दिल्ली पुलिस ने समय रहते विफल कर दिया। पुलिस ने चोरी के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया। पकड़ी गई महिला की पहचान नीता संगानी के रूप में हुई है।पुलिस ने महिला को साड़ियों की चोरी करते हुए रंगे हाथों दबोचा। महिला के पास से कुल सात साड़ियां और 1 सूट बरामद हुआ।ट्रेड फेयर पुलिस उपायुक्त आनंद कुमार मिश्रा ने मंलवार को बताया कि 23 नवंबर को परवेज़ अहमद नामक स्टॉल मालिक ने पुलिस को सूचना दी कि एक महिला उनके स्टॉल से 45,000 रुपये की गुलाबी साड़ी चोरी करने की कोशिश कर रही है। उसने संदिग्ध गतिविधि देखकर तुरंत शोर मचाया। मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला को रोका और उसके बैग की तलाशी ली। तलाशी में न केवल वह गुलाबी साड़ी मिली, बल्कि 6 अन्य महंगी साड़ियां और एक सूट भी बरामद हुआ।पुलिस उपायुक्त के अनुसार संदिग्ध सामान की जांच के दौरान हॉल नंबर 5 में लगे अन्य तीन स्टॉल मालिक गिरम तालेब कबीर (स्टॉल 11-सी),मुज्जक्किर आमिर गिरम (स्टॉल 5सी) और अतीकुर रहमान (स्टॉल 22जे) ने भी इन बरामद साड़ियों को अपना बताया। इससे स्पष्ट हो गया कि महिला ट्रेड फेयर में लगातार चोरी कर रही थी।पुलिस अधिकारी के अनुसार पकड़ी गई महिला से जब पुलिस ने उससे सामान के बिल या वैध दस्तावेज मांगे, तो वह कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला काे गिरफ्तार किया। जांच में आराेपित महिला की पहचान गुजरात विहार विकास मार्ग निवासी नीता संगानी के रूप में हुई है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि वह किसी संगठित चोरी गैंग का हिस्सा तो नहीं है और क्या उसने मेले में अन्य चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि ट्रेड फेयर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है ताकि भीड़भाड़ का फायदा उठाने वाले ऐसे चोरों पर तुरंत कार्रवाई हो सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें