मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:39 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के बेगूसराय में बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से एक महिला की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिहार के बेगूसराय में बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से एक महिला की मौत

पटना।बिहार में बेगूसराय जिले के नावकोठी प्रखंड में शुक्रवार देर शाम छतौना पंचायत के वार्ड संख्या-13 में बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान 46 वर्षीय गीता देवी के रूप में हुई है जो टूना महतो की पत्नी थी।स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, शुक्रवार शाम गीता देवी किसी काम से नदी किनारे गई थीं। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गईं। ग्रामीणों ने उन्हें खोजने की काफी कोशिश की, लेकिन देर रात तक कोई सुराग नहीं मिला।इसके बाद शनिवार सुबह स्थानीय गोताखोरों को बुलाया गया। कई घंटों की मशक्कत के बाद सुबह करीब आठ बजे गीता देवी का शव नदी से बरामद किया गया। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।परिजन रो-रोकर बेहाल हैं और पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया है।घटना की जानकारी मिलते ही अंचल प्रशासन और नावकोठी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। प्रशासन की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें