मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

मुठभेड़ में शातिर लुटेरा गिरफ्तार, गोली लगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

फिरोजाबाद। थाना शिकोहाबाद व एसओजी टीम ने रविवार की देर रात्रि एक अभियुक्त को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

सीओ शिकोहाबाद प्रवीण तिवारी ने बताया कि थाना प्रभारी शिकोहाबाद अनुज कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। तभी सूचना मिली कि थाना शिकोहाबाद क्षेत्रान्तर्गत 02 शातिर लुटेरे लूट की घटना करने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने छीछामई नहर पुल पर सघन चैकिंग अभियान चलाया तभी एक मोटरसाईकिल पर दो संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। जिन्हें पुलिस टीम ने रोका तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम की जवाबी कार्यवाही में एक व्यक्ति पैर में गोली लगने से घायल हो गया तथा एक अन्य व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान सूरजीत उर्फ सीटू पुत्र दाऊ दयाल निवासी नगला कन्हई थाना खैरगढ़ जनपद फिरोजाबाद के रुप में हुई है।

सीओ ने बताया कि फरार अभियुक्त अजय निवासी फतेहपुर थाना शिकोहाबाद की तलाश में पुलिस टीम द्वारा कांबिंग की जा रही है। घायल अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें