मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:44 · नई दिल्ली संस्करण

एनएच 31 पर अनियंत्रित होकर पलटा गैस सिलेंडर से भरा हुआ ट्रक, टला बड़ा हादसा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
एनएच 31 पर अनियंत्रित होकर पलटा गैस सिलेंडर से भरा हुआ ट्रक, टला बड़ा हादसा

कटिहार : राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर कुर्सेला थाना क्षेत्र अंतर्गत विषहरी स्थान के समीप शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नवगछिया से पूर्णिया की ओर जा रहा एक गैस सिलेंडर से भरा हुआ ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।

राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में न तो गैस का रिसाव हुआ, न ही कोई विस्फोट हुआ और किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना शनिवार सुबह करीब 11 बजे की है। गैस सिलेंडर से भरा हुआ ट्रक के पलटते ही जोरदार आवाज हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आसपास के लोगों को किसी बड़ी अनहोनी की आशंका सताने लगी और वे तुरंत घटनास्थल पर दौड़े। हालांकि, जब देखा गया कि कोई रिसाव नहीं हो रहा है, तो स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और तत्परता दिखाते हुए ट्रक के अंदर फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस हादसे में चालक को केवल मामूली चोटें आई हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। ट्रक पलटने की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ, जिसे पुलिस और प्रशासन की मदद से धीरे-धीरे सामान्य कराया गया।

प्रशासन के अनुसार, प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण वाहन की तेज रफ्तार या कोई तकनीकी खराबी प्रतीत हो रहा है। पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें