मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:21 · नई दिल्ली संस्करण

मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट के लिए 43 करोड़ का टेंडर जारी, सम्राट चौधरी बोले- कनेक्टिविटी और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट के लिए 43 करोड़ का टेंडर जारी, सम्राट चौधरी बोले- कनेक्टिविटी और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

पटना। बिहार के मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट के रनवे के निर्माण के लिए 43.13 करोड़ रुपए की लागत का टेंडर जारी किया गया है। यह टेंडर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) की ओर से जारी किया गया है।

बिहार के उप मुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट से पटना और दरभंगा एयरपोर्ट पर निर्भरता कम होगी व क्षेत्र में रोजगार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

टेंडर के तहत मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट को कोड 2बी श्रेणी के विमानों के संचालन योग्य बनाने के लिए रनवे, टैक्सीवे, एप्रन, पेरिमीटर रोड, जीएसई एरिया, वाहन लेन, आपातकालीन संपर्क सड़क, रेसा, रनवे बेसिक स्ट्रिप और अन्य संबद्ध कार्यों का निर्माण व सुदृढ़ीकरण किया जाएगा।

यह परियोजना मुजफ्फरपुर को देश के प्रमुख शहरों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह एयरपोर्ट मुजफ्फरपुर, आसपास के जिलों और पूरे दक्षिण बिहार के लोगों के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और बिहार की नीतीश कुमार सरकार की डबल इंजन सरकार की ओर से एक बड़ी सौगात है। उन्होंने कहा कि बिहार में सड़क और रेल परिवहन का मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है। गांव-गांव और गली-गली सड़कों का जाल बिछाने के बाद अब एक्सप्रेस-वे नेटवर्क का विस्तार हो रहा है।

उन्होंने कहा कि बिहार में रेल नेटवर्क का तेजी से आधुनिकीकरण और विस्तार किया गया है।

बिहार में रेल के विकास के लिए 10 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का बजट आवंटन हुआ है। अभी यहां 14 वंदे भारत और 21 अमृत भारत ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। हाल ही में वाराणसी-सिलीगुड़ी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को भी स्वीकृति मिली है।

उपमुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि बिहार में हवाई सेवा का भी तेजी से विस्तार हो रहा है। पटना, गया और दरभंगा एयरपोर्ट के संचालन के बाद पूर्णिया एयरपोर्ट की शुरुआत हो चुकी है और अब मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट के रनवे निर्माण के लिए टेंडर जारी होने से निर्माण कार्य में तेजी आएगी। इससे जल्द ही मुजफ्फरपुर वासियों का अपने शहर से उड़ान भरने का सपना साकार होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें