मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:49 · नई दिल्ली संस्करण

साकेत में इमारत गिरने के मामले पर सुप्रीम कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल, एमिकस क्यूरी ने एमसीडी को दोषी ठहराया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
साकेत में इमारत गिरने के मामले पर सुप्रीम कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल, एमिकस क्यूरी ने एमसीडी को दोषी ठहराया

नई दिल्ली : दिल्ली के साकेत में इमारत गिरने के मामले पर उच्चतम न्यायालय में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की गई है। अवैध निर्माण को लेकर नियुक्त एमिकस क्यूरी ने रिपोर्ट दाखिल की है।

एमिकस क्यूरी की रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली नगर निगम की ओर से लगातार अनदेखी और लापरवाही की वजह से इमारत गिरी है। रिपोर्ट में भवन कानूनों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

रिपोर्ट में दिल्ली में अवैध निर्माणों के विरुद्ध व्यापक कार्रवाई करने का सुझाव दिया गया है। रिपोर्ट में हादसे की जवाबदेही तय करने और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की गई है। रिपोर्ट में मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की गई है।

रिपोर्ट में एमिकस क्यूरी का कहना है कि दिल्ली नगर निगम की लापरवाही की वजह से साकेत इलाके में बिल्डिंग गिरी जिसमें छह लोगों की मौत हुई।

साकेत मेट्रो स्टेशन के पास 30 मई को सैदुलाजाब इलाके में पांच मंजिला इमारत गिर गई। इमारत पास की कैंटीन पर गिरी, जहां कई लोग खाना खा रहे थे। उन्हें संभलने का भी मौका नहीं मिला और वे मलबे के नीचे दब गए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें