मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली के वसंत कुंज में तेज रफ्तार मर्सिडीज ने तीन लोगों को टक्कर मारी, एक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली के वसंत कुंज में तेज रफ्तार मर्सिडीज ने तीन लोगों को टक्कर मारी, एक की मौत

नई दिल्ली। दिल्ली के एक पॉश इलाके में तेज रफ्तार मर्सिडीज ने एक व्यक्ति को कुचल दिया और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

यह घटना आधी रात के कुछ देर बाद वसंत कुंज इलाके में एंबियंस मॉल में घटी, जहां एक मर्सिडीज कार अनियंत्रित होकर एक खंभे से टकरा गई और फिर ऑटो स्टैंड पर इंतजार कर रहे तीन लोगों को टक्कर मार दी।

अधिकारियों के अनुसार पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को अस्पताल ले गई। उत्तराखंड के चमोली निवासी 23 वर्षीय रोहित को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि 35 और 23 वर्षीय अन्य दो लोगों का अभी भी इलाज चल रहा है।

मृतक के एक रिश्तेदार हेमंत बिष्ट ने बताया कि यह एक मर्सिडीज कार थी और रात के लगभग 2 बजे का समय था, जब कार ने इन तीनों को कुचल दिया। चालक नशे में था। रोहित बच नहीं सका।

पुलिस ने बताया कि तीनों एंबियंस मॉल के एक रेस्टोरेंट में काम करते थे।

अधिकारियों ने बताया कि चालक की पहचान करोलबाग निवासी 29 वर्षीय शिवम के रूप में हुई है। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया है।

दुर्घटना के समय वह अपनी पत्नी और बड़े भाई के साथ गाड़ी में था। प्रारंभिक जांच के अनुसार, मोड़ के कारण गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया, जिससे कार पहले खंभे से टकराई और फिर मॉल के तीन कर्मचारियों को टक्कर मार दी।

पुलिस ने बताया कि शिवम और उनके परिवार के सदस्य एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। यह लग्जरी गाड़ी शिवम के दोस्त अभिषेक की है।

यह घटना 22 अक्टूबर को दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में एक मर्सिडीज कार की चपेट में आने से दो लोगों के घायल होने के ठीक एक महीने बाद हुई है।

मोटरसाइकिल सवार लोगों के पैरों में फ्रैक्चर हो गया और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें