मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

कटिहार पुलिस ने 176.4 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कटिहार पुलिस ने 176.4 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

कटिहार। बलरामपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक चार पहिया वाहन से 176.4 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक तस्कर अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया है।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक चार पहिया वाहन बजरगांव चेकपोस्ट के पास जा रही है, जिसमें अवैध शराब हो सकती है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई करते हुए वाहन की जांच की गई, जिसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम अभिषेक कुमार है, जिसकी उम्र 20 वर्ष है और वह मधेपुरा जिले के आजाद नगर का रहने वाला है। बरामद सामानों में 176.4 लीटर विदेशी शराब और एक चार पहिया वाहन शामिल है।बलरामपुर थाना पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है और इस बात की जांच की जा रही है कि यह शराब कहां से लाई गई थी और कहां भेजी जानी थी। कटिहार में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की यह कार्रवाई जारी रहेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें