मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

तेज आंधी तूफान ने मचाई भारी तबाही, कई स्थानों पर पेड़ उखड़े, बिजली सेवा बाधित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
तेज आंधी तूफान ने मचाई भारी तबाही, कई स्थानों पर पेड़ उखड़े, बिजली सेवा बाधित

अररिया : अररिया जिला में बीती रात आई तेज आंधी और तूफान के साथ मूसलाधार बारिश के कारण जिले भर में भारी तबाही मची है। एनएच 27 और एनएच 327 ई सहित स्टेट हाइवे और अन्य ग्रामीण इलाकों में दर्जनों स्थानों पर पेड़ उखड़ गए। जिससे यातायात व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।

अररिया नगर, भरगामा और फारबिसगंज के मुख्य बाजार सदर रोड में पेड़ गिर जाने के कारण लाखों करोड़ों का नुकसान हुआ है। फारबिसगंज सदर रोड में रेलवे स्टेशन चौक के पास स्थित विशाल पीपल का पेड़ तेज हवा में गिर गया। जिसके चपेट में चार दुकानें आ गई है चारों दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं सड़क के किनारे खड़े करीबन पांच बाइक भी पेड़ के चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गए।

फारबिसगंज सदर रोड स्टेशन चौक के पास एक होटल पर ही विशाल पेड़ जड़ से उखड़ कर गिर गया। इस आंधी तूफान के कारण पेड़ गिरने से सदर रोड पर आवागमन पूरी तरह ठप्प हो गया। हालांकि फारबिसगंज नगर परिषद के कर्मी रात से ही गिरे पेड़ की टहनियों को काटकर रास्ता साफ करने की कवायद में लगे हैं। बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी बिजली सेवा के शीघ्र बहाली को लेकर रात से जर्जर विद्युत तारों को दुरुस्त करने में लगे हैं।

तेज आंधी तूफान में दर्जनों कच्चे घरों के छत वाली शेड तेज हवा में उड़ गया। जिसके कारण ग्रामीण इलाकों के लोग खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हैं।

वहीं जगह जगह पेड़ गिरने और बिजली के तार के क्षतिग्रस्त होने के कारण शहरी समेत ग्रामीण इलाकों में भी बिजली आपूर्ति सेवा बाधित है। तेज आंधी तूफान और मूसलाधार बारिश के कारण किसानों को भी भारी क्षति हुई है।

तैयार मक्का का फसल मूसलाधार बारिश पूरी तरह से भींग गया है। जिससे किसानों को लाखों करोड़ों रुपये की क्षति होने का अनुमान लगाया जा रहा है। खेत में तैयार हो चुके मक्के के फसल पौधे गिरकर जमींदोज हो गए हैं। वहीं थ्रेसिंग किया हुआ फसल पानी में भींगकर बर्बाद हो गया है। कुल मिलाकर रात में हुई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश जिलेवासियों के लिए कहर बनकर आई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें