मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:12 · नई दिल्ली संस्करण

उज्जैनः निर्दयी माँ ने 4 वर्ष और 8 माह की दो बेटियों की हत्या की

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
उज्जैनः निर्दयी माँ ने 4 वर्ष और 8 माह की दो बेटियों की हत्या की

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले की महिदपुर तहसील के तुलसापुर गांव में शुक्रवार को दिल दहलाने वाली घटना हो गई। यहां एक मां ने अपनी 4 साल व 8 माह की दो बेटियों को गला घोंटकर मार डाला।

घटनास्थल जिला उज्जैन मुख्यालय से करीब 65 किमी दूर है। घटना तुलसापुर के बंजारा समाज के डेरे में हुई। अशोक बंजारा की पत्नी आरती (परिवर्तित नाम) ने घटना को अंजाम दिया। शुक्रवार को अशोक अपनी मां का इलाज कराने महिदपुर अस्पताल गया था। घर में आरती और दो बेटियां उमा (8 माह) और अनिष्का (4 साल) थीं। बड़ी बेटी बाहर खेल रही थी। दोपहर करीब 3 बजे आरती घर के बाहर आकर जेठानी से बोली कि उसने दोनों बच्चों को मारकर चटाई में लपेट दिया है। यह सुन जेठानी सन्न रह गई। तुरंत अशोक को बुलाया और गांव के चौकीदार के जरिए पुलिस को सूचना दी।

एसडीओपी महिदपुर सुनील बरकड़े ने बताया कि पुलिस ने मौके से दोनो बच्चियों के शव बरामद किए हैं। शनिवार को पीएम कराकर परिजनों के सौंपा गया। आरोपी मां को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जेठानी ने पुलिस ने बताया कि आरती का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें