मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:04 · नई दिल्ली संस्करण

मप्र के शिवपुरी जिले के घर में घुसा दुर्लभ पैंगोलिन, सर्पमित्र और वन विभाग ने रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मप्र के शिवपुरी जिले के घर में घुसा दुर्लभ पैंगोलिन, सर्पमित्र और वन विभाग ने रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के नरवर नगर के वार्ड नंबर 2 कोटिया मोहल्ले में रविवार की रात एक दुर्लभ पैंगोलिन घर में घुस आया। इसकी सूचना पर सर्पमित्र सलमान पठान और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पैंगोलिन को सुरक्षित रेस्क्यू कर बाद में जंगल में छोड़ दिया।

सर्पमित्र सलमान पठान ने बताया कि यह जीव पैंगोलिन है, जिसे स्थानीय रूप में चींटीखोर भी कहते हैं। इसका शरीर कठोर शल्कों से ढका होता है और खतरा महसूस होने पर यह खुद को गेंद की तरह समेट लेता है। भारतीय पैंगोलिन मुख्य रूप से रात में सक्रिय रहता है और चींटियों व दीमक को खाता है।

पठान ने बताया कि पैंगोलिन एक दुर्लभ और संरक्षित वन्यजीव है। दुनिया के कई हिस्सों में तस्करी के कारण इसकी संख्या खतरे में है। पैंगोलिन के शल्कों और शरीर के अन्य हिस्सों की अवैध मांग के चलते इसका शिकार और तस्करी की जाती है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पैंगोलिन की अवैध तस्करी वन्यजीव संरक्षण के लिए एक गंभीर खतरा है।

पैंगोलिन के घर में मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। इस दौरान सर्पमित्र सलमान पठान और वन विभाग ने लोगों से वन्यजीवों को नुकसान न पहुंचाने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई वन्यजीव आबादी वाले क्षेत्र में आता है, तो उसे स्वयं पकड़ने के बजाय वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें