मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

(अपडेट) प्राइवेट बस ने ली दो जातरू की जान : रैलिंग से टकराई बस में लगी भीषण आग, 13 घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
(अपडेट) प्राइवेट बस ने ली दो जातरू की जान : रैलिंग से टकराई बस में लगी भीषण आग, 13 घायल

जोधपुर। संभाग के जालोर जिले में सांचोर क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक निजी बस ने अनियंत्रित होकर बाइक सवार दो रामदेवरा जातरू को चपेट में लेकर जान ले ली। फिर बस सडक़ पर लगी रैलिंग से टकरा गई। इससे बस में भीषण आग लग गई। हादसे में सवारियां भी घायल हुई है। सूचना पर जालोर जिला प्रशासन मौके पर पहुंंचा। कुछ घायलों को जोधपुर लाया जा सकता है। हादसा नेशनल हाईवे-68 पर रणोदर गांव की सीमा पर हुआ।

चितलवाना थानाधिकारी बलदेव के मुताबिक बाड़मेर के चौहटन से गुजरात के पालनपुर जा रही निजी ट्रेवल की बस ने रामदेवरा दर्शनार्थ जा रहे बाइक सवार दो जातरु को कुचल दिया। हादसे में दो चचेरे भाई संदीप भाई (23) पुत्र गोरधन भाई और रणजीत भाई (23) पुत्र सोमाभाई निवासी तारापुर, सोजीतरा, आणंद (गुजरात) बस के टायर के नीचे आ गए। कुचलने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्‍कर के बाद बस सडक़ पर लगी एक रैलिंग से टकरा गई। टकराने से बस में भीषण आग लगी जिससे उसमें बैठी सवारियां घायल हो गई। एक दर्जन से ज्यादा सवारियां घायल हुई है। बाद में सांचोर से दमकल की गाड़ी को वहां भेजा गया। हालांकि आगजनी में सवारियां को नुकसान नहीं पहुंचा है। जालोर जिला प्रशासन और सांचोर पुलिस मौके पर पहुंची।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें