मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:17 · नई दिल्ली संस्करण

जैसलमेर से जोधपुर जा रही निजी बस में लगी भीषण आग, यात्री झुलसे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जैसलमेर से जोधपुर जा रही निजी बस में लगी भीषण आग, यात्री झुलसे

जैसलमेर,। जैसलमेर से जोधपुर जा रही एक निजी बस में मंगलवार शाम अचानक भीषण आग लग गई, जिसमें 10 से 12 यात्रियों के झुलसने की खबर है। बस में करीब 50 लोग सवार थे। हादसा उस समय हुआ, जब बस जैसलमेर से कुछ ही दूरी तय कर चुकी थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस के पिछले हिस्से में अचानक आग की लपटें उठीं और देखते ही देखते पूरी बस धूं-धूं कर जलने लगी। हादसे के दौरान बस में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई।

आगे की सीटों पर बैठे कुछ यात्री किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे, लेकिन पीछे की सीटों पर बैठे यात्री आग की चपेट में आ गए। आग इतनी तेजी से फैली कि कई यात्रियों को निकलने का मौका तक नहीं मिला। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।

घायलों को तुरंत राजकीय जवाहिर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। झुलसे हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। कुछ यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई है, जिसमें मरीजों के परिजन और स्थानीय लोग शामिल हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

जैसलमेर पुलिस और प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण तकनीकी खराबी हो सकता है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने बस चालक और परिचालक से पूछताछ शुरू की है।

स्थानीय प्रशासन ने घायलों के इलाज के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने का आश्वासन दिया है। वहीं प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

घटना के बाद जैसलमेर-जोधपुर मार्ग पर यातायात भी प्रभावित हुआ है। पुलिस और प्रशासन स्थिति को सामान्य करने में जुटे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें