मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

कोरबा : देर रात चलती कार में लगी भीषण आग, बाप-बेटे ने कूदकर बचाई जान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कोरबा। जिले में हसदेव बराज दरी के पास रविवार देर रात एक चलती

कार में आग लग गई। बाप बेटे ने जलती कार से कूदकर किसी तरह से अपनी जान

बचाई। घटना के बाद हड़कंप मच गया। देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित

हो गई।

बताया जा रहा है कि राहगीरों ने आनन-फानन में इसकी

सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही सीएसआईबी और बालको की दमकल की

गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन उसके आने से पहले ही धू-धूकर कार जल गई।

मिली

जानकारी के अनुसार कोरबा बिलासपुर मुख्य मार्ग दर्री डेम के पास स्विफ्ट

डिजायर कार दर्री से कोरबा की ओर आ रही थी। इस दौरान अचानक कार में आग लग

गई। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के चलते यह घटना घटी है।

वहीं

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। गाड़ी-मालिक बाप बेटे से घटनाक्रम की

जानकारी ली। पिता पुत्र को अस्पताल के लिए दोनों को रवाना किया गया।

बाप-बेटे को मामूली चोटें आई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें