मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

स्कूटी सवार मॉर्निंग वॉकर को तेज रफ्तार डंपर ने रौंदा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
स्कूटी सवार मॉर्निंग वॉकर को तेज रफ्तार डंपर ने रौंदा

कानपुर। कोहना थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने स्कूटी सवार मॉर्निंग वॉकर को रौंद दिया। घटना के बाद स्कूटी डंपर में ही फंसी रह गयी। जिससे वह करीब 25-30 मीटर तक घसीटती चली गयी। मौके पर मौजूद लोगों ने डंपर पर पथराव कर अपना आक्रोश जाहिर किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की पड़ताल में जुट गई है।मन्नीपुरवा इलाके में रहने वाले बसंत लाल (57) अंडे का ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। परिवार में पत्नी मीना व तीन बेटे शिवम, राहुल और अवनीश हैं। बेटों ने बताया कि उनके पिता कई वर्षों से रोजाना चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय (सीएसए) मॉर्निंग वॉक के लिए जाते थे। आज भी सुबह जब वह अपनी स्कूटी से निकले थे। जैसे ही वह कंपनी बाग चौराहे के पास पहुंचे। तभी नवाबगंज थाने के सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी स्कूटी में बगल से टक्कर मार दी। घटना की जानकारी होने के बावजूद चालक अपने वाहन को भगाने की फिराक में स्कूटी सवार को करीब 25-30 मीटर तक घसीटता ले गया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। गुस्साए प्रत्यक्षदर्शियों ने डंपर पर पथराव कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक और डंपर को हिरासत में ले लिया और परिजनों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।कोहना थाना प्रभारी विनय तिवारी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें