मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:55 · नई दिल्ली संस्करण

इंदौर के तिलक नगर में भीषण आग का तांडव, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
इंदौर के तिलक नगर में भीषण आग का तांडव, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

इंदौर। इंदौर के तिलक नगर पुलिस थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक तीन मंजिला मकान में आग लग गई। आग की चपेट में आकर छह लोगों की जान चली गई है। आठ से 10 दमकलकर्मियों की टीम ने आग पर काबू पा लिया है।

इंदौर के कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि आग लगने के सटीक कारण की अभी जांच की जा रही है, लेकिन संभवतः यह इलेक्ट्रॉनिक वाहन चार्जिंग प्वाइंट से शुरू हुई होगी। यह एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। छह लोगों की जान जा चुकी है, जबकि हमारी टीम अन्य लोगों को बचाने में सक्रिय रूप से लगी हुई है।

पुलिस आयुक्त संतोष सिंह ने आईएएनएस से बताया कि सुबह करीब 4 बजे हमें तिलक नगर के पास बृजेश्वरी एन्क्लेव इलाके में आग लगने की सूचना मिली। हमारी बचाव टीमें अग्निशमन विभाग के साथ तुरंत मौके पर पहुंचीं।

दमकल गाड़ियों और पानी की बौछारों की मदद से हमने आग को एक-एक मंजिल करके बुझाया।

उन्होंने बताया कि दुर्भाग्यवश छह लोगों की मौत हो गई है। हमारी टीमें अंदर मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि एक इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर लगी हुई थी। ऐसा लग रहा है कि यहीं से चिंगारी उठी और आग घर के अंदर पहुंच गई। पुलिस आयुक्त ने बताया कि टीम और हम लोगों के सामने दो-तीन धमाके हुए।

बता दें कि आग की यह पहली घटना नहीं है, बीते दिनों में कई जगहों पर आग लगने की खबरें सामने आ चुकी हैं। बीते सोमवार को देवास में भी भीषण आग की खबर सामने आई थी। गनीमत थी कि आग की वजह के किसी भी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ था। दमकलकर्मी अनुभव चंदेल ने बताया था कि 10 से 12 गाड़ियां आग पर काबू पाने में लगी थीं।

रविवार को दिल्ली के अंधेरिया मोड़ स्थिति नेचर बाजार में भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई थी। आग की चपेट में आने से 50 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गई थीं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें