मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

नर्मदापुरम में कबाड़े की दुकान में लगी भीषण आग, पड़ोस के मकान और दुकान भी चपेट में आए

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नर्मदापुरम में कबाड़े की दुकान में लगी भीषण आग, पड़ोस के मकान और दुकान भी चपेट में आए

नर्मदापुरम,। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में मंगलवार रात एक कबाड़ दुकान में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि उसकी कई फीट ऊंचाई तक नजर आ रही थी। आग की चपेट में पड़ाेस की एक दुकान और मकान भी आ गए। सूचना के बाद माैके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की इस घटना में मकान और दुकानाें में रखा सामान पूरी तरह से जलकर खाक हाे गया। फिलहाल आग लगने के कारण अज्ञात है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।जानकारी के अनुसार, इटारसी रोड डबल फाटक पर मंगलवार रात करीब 10 बजे कबाड़े की दुकान में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि उसकी लपटें 10 से 15 फीट तक ऊंची उठने लगीं। हादसे में कबाड़े की दुकान के साथ बगल की सेंटिंग दुकान और एक मकान भी चपेट में आ गए। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटे और सड़क व ओवरब्रिज से आग का नजारा देखते रहे। कई लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए। सूचना मिलते ही नगर पालिका की दो दमकल मौके पर पहुंचीं। पायलट सुरजीत राजपूत और मुकद्दर खान ने करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से कबाड़ और सेंटिंग दुकान का सामान सहित मकान में रखा घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। देहात थाना प्रभारी सौरभ पांडेय ने बताया कि आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं है। आगजनी का केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें