मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:51 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में एक व्यक्ति की हत्या से सनसनी फैल गई। चाकू से कई प्रहार करके व्यक्ति को मौत के घाट उतारा गया। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू की है।

जानकारी के अनुसार, पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम को बुधवार देर रात कल्याणपुरी इलाके के एक ब्लॉक में शौचालय के पास खून से लथपथ एक शख्स मिला। पुलिस टीम ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। अस्पताल के डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान लगभग 40 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड से सामने आया है कि मुकेश के खिलाफ कल्याणपुरी थाने में कई मुकदमे पर दर्ज थे। हालांकि, इस हत्या के बाद इलाके के लोग सहमे हुए हैं। वहीं, मुकेश के परिवार में गम का माहौल है।

मृतक की पत्नी मोनिका ने बताया कि मुकेश चौकीदारी का काम करते थे।

वह रात 10:00 बजे के करीब घर से खाना खाकर निकले थे और हमें जानकारी मिली कि करीब 11:00 बजे मुकेश कल्याणपुरी 18 ब्लॉक शौचालय के पास घायल अवस्था में पड़ा हुआ था, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृतक घोषित कर दिया।

एक रिश्तेदार ने बताया कि हमें जानकारी मिली कि मुकेश को चाकू मार दिया गया है और उसे अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसकी मौत हो गई है। हम पुलिस से यह चाहते हैं कि इस पर कानूनी कार्रवाई हो।

अभी तक मुकेश की हत्या के कारणों का पता नहीं चला है। अपराधियों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। फिलहाल, दिल्ली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें