मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

पत्नी और पिता को गोली मारकर खुद को मारी गोली, तीनों की घटनास्थल पर मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पत्नी और पिता को गोली मारकर खुद को मारी गोली, तीनों की घटनास्थल पर मौत

डेहरी इन सोन। बिहार में रोहतास जिले के भानस थाना के डिहरा गांव निवासी अमित सिंह ने सोमवार की देर रात पत्नी और पिता को गोली मारकर खुद को भी गोली मार ली, जिससे तीनों की घटनास्थल पर मौत हो गईl एसपी रौशन कुमार ने यह जानकारी आज यहां दी lएसपी रौशन कुमार ने कहा कि भानस थाना क्षेत्र के डिहरा गांव से मंगलवार को अहले सुबह सूचना मिली कि डिहरा निवासी अमित सिंह ने रात में करीब 12:30 बजे पहले अपनी पत्नी नीतू देवी को गोली मारी। इसके बाद घर मे कोहराम मच गया। घर के लोग कमरे में खुद को बंद कर लिए। इसी बीच अमित बंदूक लिए आंगन में निकला तो उसके पिता शालिग्राम सिंह ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उन्हें भी गोली मार दिया और इसके बाद खुद को भी गोली मार लिया। इस घटना में तीनों की मौत हो गई है।उन्होंने बताया कि बिक्रमगंज एसडीपीओ व पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई है। बताया कि अमित सिंह के बड़े भाई राजेश सिंह ने बताया कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त था। प्रारंभिक अनुसंधान में ये बात स्पष्ट हुई कि अमित सिंह, पिता शालिग्राम सिंह के द्वारा पहले अपने पत्नी नीतू देवी को गोली मारी और फिर आवाज आने पर जब परिजनों द्वारा रोका गया तब अपने पिता शालिग्राम सिंह पर भी गोली चला दिया जिससे उनकी मौत हो गईं। उसके बाद परिजनों के सामने ही खुद को गोली मार ली, जिससे अमित सिंह की भी मौत हो गईं।परिजनों द्वारा अमित सिंह के मानसिक तौर पर परेशान होने की बात बताई जा रही है। अग्रतर अनुसन्धान जारी है । घटनास्थल से एफएसएल द्वारा सभी साक्ष्य संकलित किए गए है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें