डिजिटल अरेस्ट : साइबर इंस्पेक्टर बनकर युवक से 14.7 लाख ऐंठे

महिला ने कॉल कर बनाया वीडियो, पांच महिने तक पीडि़त को रखा डिजिटल अरेस्ट, अब केस दर्ज
जोधपुर, शहर सेंट्रल स्कूल स्कीम रोड पर रहने वाले एक युवक से शातिरों ने डिजिटल अरेस्ट कर 14.7 लाख रूपये ऐंठ लिए। उसे पांच माह तक डिजिटल अरेस्ट रखा। किसी महिला ने उसे आपत्तिजनक स्थिति में वीडियो कॉल किया और फिर ब्लैकमेल का सिलसिला शुरू कर दिया। आरोपित ने खुद को दिल्ली साइबर क्राइम इंस्पेक्टर बता कर यह ठगी की। पीडि़त की तरफ से अब एयरपोर्ट थाने में रिपोर्ट दी गई है।
एएसआई ज्ञानपाल ने बताया कि मूलत: चामू के गोदेलाई हाल एयरफोर्स सेंट्रल स्कूल के पास रहने वाले युवक की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि 26 दिसम्बर 24 को उसके पास में किसी महिला का वाटसअप पर वीडियो कॉल आया था। वह आपत्तिजनक स्थिति में थी तब उसने तुरंत कॉल को काट दिया था। मगर इस बीच महिला ने वीडियो बना दिया। एक दिन बाद यानी 28 दिसम्बर को किसी संजय अरोड़ा का कॉल आया और खुद को दिल्ली साइबर क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर बताते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज होने की बात की। उसे डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। किसी राहुल शर्मा के नंबर देकर खाते में रूपये डलवाने शुरू कर दिए। शातिर संजय अरोड़ा ने कॉल कर बताया कि उस महिला ने परेशान होकर सुसाइड कर लिया है। उससे बचने के लिए रूपयों की डिमाण्ड करता गया। उससे 28 दिसम्बर 24 से लेकर 10 मई 25 तक 14 लाख 7 हजार 820 रूपये ऐंठ लिए गए। एएसआई ज्ञानपाल ने बताया कि प्रकरण दर्ज किया गया है। अब इसमें जांच आरंभ की गई है। पीडि़त के बयान के साथ आए हुए नंबरों की भी जांच शुरू की गई है।पाली, । जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रोहट थाना क्षेत्र के खारड़ा गांव के पास हुआ, जहां माउंट आबू से लौट रही एक लग्जरी जीप और कार में टक्कर हो गई।
पुलिस के अनुसार जीप सवार चांदन निवासी श्रवण सिंह राजपूत, मालाना जैसलमेर निवासी दान सिंह राजपूत, जेठाराम सेन, मूलाराम सेन, मोतीराम सेन और सवाईराम माउंट आबू से लौट रहे थे। खारड़ा के पास जीप ने ओवरटेक करते हुए पास चल रही कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि जीप और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
हादसे में जीप सवार जेठाराम और दान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में मोतीराम, सवाईराम, मूलाराम और श्रवण सिंह (सभी जीप सवार) तथा कार सवार गुजरात निवासी धर्मेन्द्र सिंह और युवराज शामिल हैं। सभी घायलों को रोहट अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जोधपुर रेफर कर दिया गया।
सूचना मिलते ही रोहट पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद आज शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।





