मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:46 · नई दिल्ली संस्करण

अमृत भारत स्टेशन योजना का बड़ा कदम, जैसलमेर रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अमृत भारत स्टेशन योजना का बड़ा कदम, जैसलमेर रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

जैसलमेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार यानी 17 जुलाई को देशभर के 75 पुनर्विकसित अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। इसी क्रम में उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के जैसलमेर, बाड़मेर और गोटन रेलवे स्टेशनों का भी उद्घाटन होगा।

जैसलमेर रेलवे स्टेशन पर स्थानीय स्तर पर उद्घाटन समारोह दोपहर 2:30 बजे आयोजित किया जाएगा, जबकि प्रधानमंत्री दोपहर 3:30 बजे वर्चुअल माध्यम से स्टेशन का लोकार्पण करेंगे।

जैसलमेर रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

उनके साथ जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी, भाजपा जिलाध्यक्ष दलपतराम हिंगड़ा, भाजपा शहर अध्यक्ष अरुण पुरोहित सहित कई जनप्रतिनिधि और रेलवे अधिकारी मौजूद रहेंगे।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान बताया करीब 140 करोड़ रुपए की लागत से जैसलमेर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया गया है।

स्टेशन को आधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस किया गया है, जिसमें वातानुकूलित प्रतीक्षालय, 16 बेड और सात कमरों वाली डॉर्मिटरी, तीनों प्लेटफॉर्म पर एंड-टू-एंड शेल्टर तथा बेहतर यात्री सुविधाएं शामिल हैं।

उन्होंने आगे बताया कि स्टेशन पर पिट लाइन भी तैयार हो चुकी है, जिससे ट्रेनों के रखरखाव का कार्य शुरू हो गया है।

पार्किंग और वेटिंग रूम की आउटसोर्सिंग व्यवस्था भी पूरी कर ली गई है। जैसलमेर रेलवे स्टेशन पर पहले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।

रेलवे के मुताबिक, पिछले एक वर्ष में जोधपुर-दिल्ली के बीच रुणिचा एक्सप्रेस और स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस जैसी नई ट्रेनों के संचालन से यात्रियों, विशेषकर रक्षा बलों के अधिकारियों और जवानों को लाभ मिला है।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जैसलमेर स्टेशन का आधुनिकीकरण पर्यटन को नई गति देगा और स्थानीय व्यापार, रोजगार तथा क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें