मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:07 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुग्राम: सेक्टर-102 की झुग्गियों में लगी भीषण आग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गुरुग्राम: सेक्टर-102 की झुग्गियों में लगी भीषण आग

गुरुग्राम। सेक्टर-102 में बनी झुग्गियों में बुधवार की अल सुबह आग लग गई। इससे पहलेे कि कोई कुछ समझ पाता, आग झुग्गियों में फैलती चली गई। वहां रखे सिलेंडरों में भी धमाके होने लगे। लोग अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागे। करीब 50 झुग्गियां इस आग में जलकर राख हो गई, साथ ही पूरा सामान भी जल गया।जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह पौने 4 बजे द्वारका एक्सप्रेस-वे के पास सेक्टर-102 में बनीं झुग्गियों में आग की लपटें निकलने लगीं। लोग डर के मारे झुग्गियों से बाहर निकले और आग को बुझाने का प्रयास किया। आग बुझाने के साधन नहीं होने के चलते आग विकराल रूप लेती गई और वहां बनीं करीब 50 झुग्गियों में आग फैल गई। झुग्गियों में खाना बनाने के लिए लोगों ने सिलेंडर भी रखे हुए थे। उनमें भी धमाके होने लगे। धमाकों के साथ आग के गोले आसमान में उठने लगे। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी गाडिय़ां लेकर आग बुझाने पहुंचे। कुछ लोग वहां पर फंसे हुए थे, उन्हें कर्मचारियों ने सुरक्षित निकाला। करीब तीन घंटे में दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। हालांकि जले हुए सामान से धुआं बाद में भी उठता रहा।दमकल विभाग से अधिकारी नरेंद्र के मुताबिक उनके पास सुबह 03:50 बजे कॉल आई थी कि सेक्टर-102 में झुग्गियों में आग लग गई। सूचना के मात्र 10 मिनट में ही विभाग के कर्मचारी गाडिय़ां लेकर मौके पर पहुंचे और आग बुझानी शुरू की। उस क्षेत्र में करीब 150 झुग्गियां बनी हैं। जिन झुग्गियों में आग नहीं पहुंची थी, उन्हें बचाना जरूरी थी। सूझबूझ के साथ कर्मचारियों ने काम करते हुए आग को करीब 50 झुग्गियों तक पहुंचते ही काबू कर लिया। आग बुझाने के लिए भीम नगर, सेक्टर-37 व पटौदी से 10 गाडिय़ां मंगवाई गई। दमकल विभाग के अधिकारी के अनुसार आग के फैलने का कारण वहां रखे सिलेंडरों को भी बताया। उनमें धमाके होने से आग और अधिक फैलती चली गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें