मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

बलरामपुर जिले में लगातार हो रही बारिश से ढहा मकान, मलबे में दबने से मासूम की मौत, तीन घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बलरामपुर जिले में लगातार हो रही बारिश से ढहा मकान, मलबे में दबने से मासूम की मौत, तीन घायल

बलरामपुर, 26 जुलाई (हि.स.)। बलरामपुर जिले में शुक्रवार से हो रही लगातार बारिश से आज शनिवार सुबह एक कच्चा मकान ढहने से एक नाै वर्षीय बच्ची का मलबे में दबने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गई। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में तीन लोग घायल हुए है। जिनका इलाज रामानुजगंज सौ बिस्तर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मर्ग इंटीमेशन कायम कर जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी अनुसार, बीते शुक्रवार से बलरामपुर जिले में लगातार बारिश हो रही है। जिससे नदी नाले उफान पर है। बारिश का कहर कच्चे मकान पर देखने को मिला है। आज शनिवार की सुबह करीब पांच बजे रामानुजगंज के वार्ड क्रमांक 13 स्थित प्रमोद रवि (35 वर्ष) के बगल के कच्चे घर की दीवार प्रमोद के घर के दीवार में जा गिरी। जिससे कच्चा मकान ढहने से सो रही पुत्री काजल कुमारी (10 वर्ष), राधा कुमारी (12 वर्ष), खुशबू कुमारी (9 वर्ष) और पत्नी सुनीता रवि (30 वर्ष) मलबे में दब गए। एक की मौत, तीन घायल

मकान ढहने के बाद मौके पर चीख पुकार मच गया। स्थानीय लोगों की सहायता से मलबे में दबे सभी लोगों को निकाला गया। घायलों को आनन फानन में रामानुजगंज सौ बिस्तर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने इलाज के बाद खुशबू कुमारी (9 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों का इलाज चल रहा है। इधर, रामानुजगंज पुलिस मौके पर पहुंचकर शव पंचनामा कर मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें