मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:33 · नई दिल्ली संस्करण

छत्रपति संभाजीनगर में खौफनाक वारदात, घर में ही दफन मिला पुलिसकर्मी का शव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
छत्रपति संभाजीनगर में खौफनाक वारदात, घर में ही दफन मिला पुलिसकर्मी का शव

छत्रपति संभाजीनगर। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पुलिसकर्मी की हत्या कर उसके शव को जमीन में दफना दिया गया। यह घटना वैजापुर तालुका के बलहेगांव गांव की है, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है।

जिस व्यक्ति की हत्या हुई है, उनका नाम नानासाहेब रामजी दिवेकर बताया गया है।

वह बलहेगांव का रहने वाला था और देवगांव रंगारी पुलिस स्टेशन में तैनात था।

नानासाहेब दिवेकर दो दिनों से लापता था। वह ड्यूटी पर गया था लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटा। जब काफी समय तक कोई पता नहीं चला तो परिवार वालों की चिंता बढ़ गई। साथ ही पुलिस विभाग में भी हलचल मच गई। रिश्तेदारों और सहकर्मी पुलिसकर्मियों ने तलाश शुरू की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला।

रविवार को मामला तब और गंभीर हो गया, जब बलहेगांव स्थित उनके घर में कुछ संदिग्ध चीजें नजर आईं। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। शिउर पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और घर के आसपास की जांच शुरू की। जब जमीन में खुदाई की गई, तो सभी के होश उड़ गए। उसी जगह नानासाहेब दिवेकर का शव जमीन में दफन मिला।

शव मिलने की खबर फैलते ही गांव और आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस अधिकारियों को तुरंत इसकी जानकारी दी गई। कुछ ही देर में वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। शुरुआती जांच में यह मामला सुनियोजित हत्या का लग रहा है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विनय कुमार राठौड़ भी खुद मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। स्थानीय अपराध शाखा की टीम को जांच में लगाया गया है। साथ ही घटनास्थल पर खोजी कुत्तों की मदद से भी सबूत जुटाए जा रहे हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। हत्या के पीछे की असली वजह क्या है, यह हत्या किसने और क्यों की, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो पाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें