मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार चार लोगों को मारी टक्कर, मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार चार लोगों को मारी टक्कर, मौत

जयपुर। अलवर जिले के थानागाजी थाना इलाके के प्रतापगढ़-दौसा रोड पर बुधवार सुबह झिरी स्टैंड के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार चार लाेगाें को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक परिवार के चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार ताऊ अपने भतीजे को हॉस्टल छोड़ने जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं इस हादसे के बाद मौके पर लोग इकट्ठा हो गए और गुस्साए ग्रामीणों ने अलवर-जयपुर रोड को जाम कर दिया। इस दौरान रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। गुस्साए लोगों की राहगीरों से झड़प भी हो गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में अवैध और ओवरलोड डंपर बेधड़क दौड़ रहे हैं। कई बार शिकायत के बावजूद प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया। हादसे के बाद प्रादेशिक परिवहन अधिकारी सतीश कुमार भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. प्रियंका रघुवंशी ने बताया कि हादसे में मारे गए लोगों की पहचान बाबूलाल पुत्र बद्रीलाल (40), मोनू पुत्र जगन्नाथ (5), अशोक पुत्र श्रवण (22) और नरसी पुत्र नैना राम (25) निवासी थानागाजी के मेजोड गांव के रूप में हुई है। मरने वाले एक परिवार के बताए जा रहे है। मोनू का बड़ा भाई जमवारामगढ़ के दंताला स्कूल के हॉस्टल में रहता है। ये सभी लोग मोनू को उसके बड़े भाई से मिलवाने जा रहे थे। तभी एक डंपर प्रतापगढ़ से झिरी की तरफ तेज रफ्तार में आ रहा था, जबकि बाइक सवार झिरी से प्रतापगढ़ की ओर जा रहे थे। आमने-सामने की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और वहीं एक अन्य ने अस्पताल ले जाते दम तोडा। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। इस हादसे में बाइक भी चकनाचूर हो गई। पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और शवों को मोर्चरी रखवाया गया है। बाबूलाल, मोनू के ताऊ थे। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।हादसे के बाद बड़ी संख्या में आसपास के लोग जमा हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने प्रतापगढ़ (अलवर) कस्बे के थानागाजी इलाके में अलवर-जयपुर रोड जाम कर दिया। वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने रोड जाम कर दो मांगे ऱखी। गुस्साए लोगों ने एक कार सवार के साथ मारपीट भी कर दी थी। इधर मामला बढ़ता देख पुलिस उपाधीक्षक महावीर सिंह, प्रतापगढ़ तहसीलदार दाताराम गुर्जर, थानागाजी तहसीलदार मोहित पंचोली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाने के लिए मशक्कत में जुटे। लेकिन ग्रामीण अपनी मांग को लेकर अड़े रहे। हादसे की सूचना मिलने के बाद विधायक क्रांति प्रसाद मीणा भी मौके पर पहुंचे। हालांकि विधायक व प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रोड से जाम हटाया। ग्रामीणों ने मृतकों के परिजन को सरकारी नौकरी और ओवरलोड डंपरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग रखी थी, जिस पर सहमति बनी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें