मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:17 · नई दिल्ली संस्करण

वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव पर होगा वृहद कार्यक्रम,बैठक में पहुंचे आनंदमोहन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव पर होगा वृहद कार्यक्रम,बैठक में पहुंचे आनंदमोहन

पूर्णिया। 23 अप्रैल 2025 को कला भवन पूर्णियां में बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह के सफलता के लिए आयोजन समिति की पहली बैठक परिसदन पूर्णियां में सम्पन्न हुई। बैठक में बड़ी संख्या में विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के नेताओं ने भाग लिया। बैठक में तीन समितियों के निर्माण में गठन का निर्णय लिया गया- 1. तैयारी समिति 2. स्वागत समिति 3. प्रचार समिति । तीनों समितियों का गठन कर लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई। आयोजकों ने बताया कि विजयोत्सव समारोह के सात मुख्य मुद्दे होंगे-1. भारतीय संसद में जातियों, धर्मों और महापुरुषों के अपमान पर शख्त कानून बनायें, ताकि कोई भी व्यक्ति, समाज के किसी भी वर्ग को आहत कर देश के माहौल को बिगाड़ने में कामयाब न हो।2. नव निर्माणाधीन बिहटा एयरपोर्ट का नाम "बाबू वीर कुंवर सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट" होगा।3. अन्य महापुरुषों की तरह राजधानी पटना में सरकारी स्तर पर बाबू वीर कुंवर सिंह स्मारक भवन का निर्माण हो।4. स्वतंत्रता संग्राम में बाबू वीर कुंवर सिंह के योगदान की कहानी पाठ्यक्रम में शामिल हो।5. बाबू वीर कुंवर सिंह के नाम पर साहसिक कार्य करने वाले को बाबू वीर कुंवर सिंह "वीरता पुरस्कार" से सम्मानित किया जाय।6. केन्द्र सरकार किसी युद्धक विमान, युद्धक पोत या टैंक का नाम बाबू वीर कुंवर सिंह के नाम पर रखे।7. स्थानीय आर. एन. साव चौक का नाम "बाबू वीर कुंवर सिंह चौक" रखा जाय।बैठक में पूर्व सांसद आनंद मोहन मुख्य रूप से उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह की सफलता के लिए आगामी 15 अप्रैल से 23 अप्रैल तक सीमांचल के 09 दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस विजयोत्सव समारोह में देश भर के सभी क्षत्रिय संगठनों के लोग शामिल होंगे।बैठक की अध्यक्षता वरीय समाजिक कार्यकर्ता श्री एस. के. विमल ने की और कार्यक्रम का संचालन श्री माधव सिंह ने की। बैठक में सर्वश्री अरविन्द कुमार सिंह, अवधेश सिंह, नीरज सिंह उर्फ छोटू सिंह (जिला परिषद उपाध्यक्ष), संतोष सिंह (जिला परिषद सदस्य), कुमार नीतिन, बुल्ला सिंह (मुखिया), रंजन सिंह, मुरारी सिंह,ललनेश सिंह आदि सैकड़ों लोग शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें