मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

पुनौरा धाम में भव्य मां सीता मंदिर निर्माण एवं पोखर का होगा जीर्णोद्धार : आनंद मोहन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

सहरसा,।सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में बनने वाले भव्य मां सीता के

निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के योगदान को लेकर पूर्व

सांसद आनंद मोहन ने गुरुवार को अपने गंगजला स्थित आवास पर प्रेस

प्रतिनिधियों से वार्ताकर गुरुवार को जानकारी दी।

उन्होंने अयोध्या

में बनें भव्य राम मंदिर के तर्ज पर पुनौरा धाम में भव्य मां जानकी मंदिर

निर्माण के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा स्वीकृत 147 करोड़ एवं

प्रधानमंत्री द्वारा पांच सौ करोड़ की पहली खेप देने के लिए इनका आभार

व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जब से राम मंदिर का निर्माण शुरू हुआ। उस समय

से ही उनलोगों की मांग पुनौरा धाम में भव्य मां सीता के मंदिर निर्माण की

रही है। आज इस ओर केंद्र एवं राज्य सरकार का ध्यान गया एवं इसके लिए राशि

दिए जाने से लोगों में काफी खुशी है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री

ने 147 करोड़ रुपए पुनौरा धाम में मां जानकी मंदिर के जीर्णोद्धार,

सौंदर्यीकरण सहित अन्य कार्य के लिए दिया है,जबकि प्रधानमंत्री ने पांच सौ

करोड़ की पहली खेप मंदिर निर्माण के लिए भेजा है। संपूर्ण मिथिलांचल की ओर

से उन्होंने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि

फारबिसगंज से उन्होंने अयोध्या के तर्ज पर मां जानकी का प्रकाट्य भूमि

पुनौर धाम के विकास के लिए मांग की थी। राजा जनक ने शिव का हल शिवहर से

उठाया था।वहीं से 26 किलोमीटर दूर पुनौरा में मां सीता हल जोतने के दौरान

प्रकट हुई थी। उन्होंने कहा कि सांसद लवली आनंद भी हमेशा कहती रही कि बिना

सीता के राम नहीं। आज इसकी स्वीकृति मिलने पर बड़ी जीत है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें