मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के रोहतास में बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार के रोहतास में बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या

डेहरी आन सोन। बिहार में रोहतास जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की रात कोचिंग से घर लौट रही 12 वर्षीया छात्रा की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर दरिंदों ने हत्या कर दी। बच्ची का शव गांव के ही सड़क के किनारे पड़ा हुआ मिला।शुक्रवार को सदर अस्पताल सासाराम में डाक्टरों की टीम द्वारा उसका पोस्टमार्टम करा पुलिस ने शव स्वजनों को सौंप दिया ।स्वजनों ने बताया कि रोज की तरह वह गांव के ही एक कोचिंग में पढ़ने के लिए गई थी। उस कोचिंग से डेढ़ सौ मीटर दूरी पर उसका छोटा भाई भी पढ़ने के लिए साथ में आता जाता था। गुरुवार की रात साढ़े सात बजे जब वह अपने कोचिंग से अपने भाई के कोचिंग में गई तो पता चला कि उसका भाई कुछ समय पहले ही घर चला गया है। जिसके बाद वह अकेले ही घर के लिए निकल गई। रास्ते में एक पतली गली व झाड़ी के पास पहले से घात लगाए दरिंदे ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया ।घटना की जानकारी किसी को नहीं हो इसके लिए गला दबाकर उसकी हत्या कर शव सड़क किनारे फेंक दिया। रात में बच्ची को घर नहीं आने पर स्वजन जब खोजबीन करते सड़क के पास गए तो बच्ची सड़क किनारे मृत अवस्था में पड़ी थी।घटना की सूचना तत्काल पुलिस को ग्रामीणों ने दी। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक जांच टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की है।एसपी रौशन कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बताया कि पुलिस दरिंदे की तलाश कर रही है। डॉक्टरों की टीम गठित कर पोस्टमार्टम कराया गया है। अपराधियों की पहचान के बाद स्पीडी ट्रायल चला कठोर से कठोर सजा दिलाई जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें