मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:50 · नई दिल्ली संस्करण

भोपाल में मदरसे के सामने पार्किंग को लेकर विवाद, भाई-बहन की पिटाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भोपाल में मदरसे के सामने पार्किंग को लेकर विवाद, भाई-बहन की पिटाई

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मदरसे के सामने वाहन की पार्किंग पर ऑटो चालकों ने युवक-युवती की जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित छात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार पिपलानी थाना क्षेत्र के कल्पना नगर में रहने वाली एक छात्रा के मुताबिक मदरसे के सामने वाहन की पार्किंग करने पर कुछ लोगों ने, जो कि ऑटो चालक हैं, पार्किंग के एवज में एक हजार रुपए की मांग की। जब ऐसा नहीं हुआ तो युवती और उसके भाई से मारपीट की गई। युवती के बाल उखाड़ दिए गए और युवक के सिर पर चोट आई।

युवती का आरोप है कि उसने इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी उसके बाद हिंदू संगठन से जुड़े कुछ लोग मौके पर आए और उसकी मदद की।

युवती का आरोप है कि जिन लोगों ने मारपीट की है, वे एक संप्रदाय विशेष के लोग हैं। जिन लोगों ने मारपीट की है, उनमें महिलाएं भी शामिल हैं।

युवती का कहना है कि वह पिछले कई महीने से उस मकान में किराए पर रहती है। इस घटना के दौरान मकान मालिक भी उसकी मदद के लिए आगे आए और पुलिस को सूचना दी।

युवती और उसके भाई के साथ हुई मारपीट के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया गया है कि विजय मिश्रा और विनीत मिश्रा दोनों भाई पूर्णिमा के घर गए थे। इसी दौरान वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद हुआ और ऑटो चालकों ने वाहन खड़ा करने पर एक हजार रुपए की मांग की। उनका कहना था कि एक हजार रुपए दो, उससे पार्टी करेंगे।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है। यह मामला 16 जनवरी की रात का बताया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें