मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

बैतूल: डेढ़ साल के बेटे को सड़क किनारे छोड़कर दंपती ने डैम में लगाई छलांग, दोनों के शव बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बैतूल: डेढ़ साल के बेटे को सड़क किनारे छोड़कर दंपती ने डैम में लगाई छलांग, दोनों के शव बरामद

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई में शनिवार सुबह आपसी विवाद से परेशान एक दंपती ने अपने डेढ़ साल के मासूम बेटे को सड़क किनारे छोड़कर बुकाखेड़ी डैम में छलांग लगा दी। स्थानीय लाेगाें से सूचना मिलते ही थाना प्रभारी देवकरण डहेरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सर्च ऑपरेशन शुरू कराया। कुछ देर की तलाश के बाद पुलिस को रोशनी का शव बरामद हो गया। पुलिस और गोताखोरों की टीम को काफी तलाश के बाद युवक का शव भी मिल गया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।जानकारी के अनुसार, डूबने वाले दंपती की पहचान शुभम करदाते (25) और रोशनी (22) के रूप में हुई है। दोनों ने करीब साढ़े तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था। परिजनों के मुताबिक, शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद की स्थिति बनी रहती थी। शुक्रवार रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। शनिवार सुबह करीब 9 बजे दोनों ने अपने डेढ़ साल के बेटे को सड़क किनारे छोड़ा और डैम में कूद गए। इस दाैरान हतनापुर निवासी मुन्ना परिहार ने इस घटना को देखा और तुरंत स्थानीय लोगों को सूचना दी। दंपती के कूदने की जानकारी मिलते ही मौके पर भीड़ लग गई। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी देवकरण डहेरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सर्चिंग शुरू करवाई। घटना के बाद ग्रामीणों ने बच्चे को अपने पास रख लिया है। परिजनों का कहना है कि दोनों का अक्सर विवाद होता था। शुभम के चाचा दीपक पवार ने बताया कि परिवार में शुभम के माता-पिता हैं। बहन की शादी हो गई है। शुभम मजदूरी करता था। दोनों में किस बात को लेकर झगड़ा हुआ था, अभी पता नहीं चला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।थाना प्रभारी देवकरण डहेरिया ने बताया कि सुबह 9.15 बजे हमारे पास सूचना आई कि एक दंपती ने डैम में छलांग लगा दी है। हम नगरपालिका की टीम के साथ पहुंचे। एसडीआरएफ को भी सूचित किया। महिला का शव जल्द मिल गया जबकि पुरुष का शव 3 घंटे बाद मिला। 1 बजे तक दोनों के शव डैम से बाहर निकाल लिए गए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें