मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:49 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में कोल्ड ड्रिंक पिलाने के बहाने बच्चे का अपहरण, 12 घंटे में पुलिस ने किया बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार में कोल्ड ड्रिंक पिलाने के बहाने बच्चे का अपहरण, 12 घंटे में पुलिस ने किया बरामद

मोतिहारी। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में अपराधियों के मंसूबे पर पुलिस ने पानी फेर दिया। पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। यह पूरा मामला दरपा थाना क्षेत्र का है, जहां दिनांक 20 मई की रात करीब 8 बजे पुलिस को यह सूचना मिली कि एक मासूम बच्चे को अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने कोल्ड ड्रिंक पिलाने के बहाने अपने पास बुलाया और जबरन बाइक पर बिठाकर फरार हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए रक्सौल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) मनीष आनंद के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। रात में ही सीमावर्ती इलाकों को सील कर दिया गया और तकनीकी अनुसंधान के साथ-साथ मुखबिरों को सक्रिय किया गया।

गठित छापेमारी टीम ने पूरी तत्परता और सतर्कता बरतते हुए अपराधियों के संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की। पुलिस की दबिश के कारण अपहरणकर्ता लगातार अपना ठिकाना बदल रहे थे।

उनके लिए अपहृत बच्चा को छिपाकर रखना मुश्किल हो गया। पुलिस का बढ़ता दबाव और चारों तरफ से हुई घेराबंदी को देखकर अपराधी परेशान हो गए। जिसका परिणाम यह हुआ कि पुलिस ने सूचना मिलने के महज 12 घंटे के भीतर अपहृत बच्चे को पूरी तरह सकुशल बरामद कर लिया।

पु

लिस अधीक्षक ने बताया कि इस संदर्भ में सुसंगत धाराओं में एक मामला दर्ज कर लिया गया है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है। उन्होंने कहा कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। इधर, बच्चे के सुरक्षित मिलते ही परिजन खुश हैं और पुलिस प्रशासन का आभार जताया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें