मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:01 · नई दिल्ली संस्करण

श्रद्धालुओं से भरी कार की ट्रक से टक्कर, 4 की मौत, छह गंभीर रूप से घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के लटेरी थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के श्रद्धालुओं से भरी कार और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें लटेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी श्रद्धालु राजस्थान के झालावाड़ के रहने वाले हैं। वे छतरपुर में बागेश्वर धाम के दर्शन कर लौट रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है।पुलिस के अनुसार, छतरपुर जिला स्थित बागेश्वर धाम में दर्शन कर वापस लौट रहे राजस्थान के श्रद्धालुओं की कार शनिवार तड़के करीब तीन बजे सिरोंज की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही थी। इसी दौरान एक ट्रक पेट्रोल पंप से बाहर की ओर निकला, जिसकी वजह से श्रद्धालुओं से भरी कार पीछे से ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पूरा घटनाक्रम पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पिचक गई, जिसके कारण पुलिस को शव और घायलों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।मृतकों की पहचान किशन लाल (60), कार चालक विनोद कुमार माली (25), वरदीबाई (70) और राजुबाई भील (48) के रूप में हुई है। वहीं, दिनेश कुमार लोधा (29), दरयाब बाई (65), पानी बाई (55), कमलाबाई (59), गन्नीराम (55) और अनिता बाई (34) को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है।क्षेत्र के एसडीओपी अजय मिश्रा ने बताया कि ईको स्पोर्ट्स कार में 10 लोग सवार थे। सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि कार ट्रक के पीछे घुसी थी। ट्रक बासौदा का है, उसे कब्जे में ले लिया गया है।लटेरी थाना प्रभारी सुरेश सोलंकी ने बताया कि कार में 7 महिलाएं और तीन पुरुष सवार थे। हादसे में दो महिला और दो पुरुषों की मौत हुई है। वहीं, पांच महिलाओं समेत छह लोग गंभीर घायल हैं।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि मध्यप्रदेश सरकार मृतकों के परिजनों के साथ खड़ी है। पात्रता के अनुसार परिजनों को राज्य शासन द्वारा सहायता राशि दी जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें