मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली में तमिलनाडु पुलिस की बस से भिड़ी कार, दोनों वाहनों में लगी आग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिल्ली में तमिलनाडु पुलिस की बस से भिड़ी कार, दोनों वाहनों में लगी आग

नई दिल्ली। दिल्ली के पश्चिमी जिले के हरि नगर स्थित दिल्ली हाट के समीप शुक्रवार सुबह तमिलनाडु पुलिस की एक बस और एक कार टकराने के बाद आग की चपेट में आ गईं। हादसे में दोनों वाहन पूरी तरह जल गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।पुलिस अधिकारी के अनुसार, पूर्वाह्न करीब 11:38 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल मिली कि सड़क पर एक बस में आग लग गई है। हरि नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहां पाया गया कि तमिलनाडु पुलिस की बस और उसके पीछे चल रही बलेनो कार दुर्घटनाग्रस्त हालत में खड़ी थीं और दोनों वाहन पूरी तरह जल चुके थे। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बलेनो कार ने पीछे से बस को टक्कर मारी, जिसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। दुर्घटना के समय किसी के घायल होने या किसी प्रकार की मौत की सूचना नहीं है। मौके पर फॉरेंसिक टीम और क्राइम टीम को जांच के लिए बुला लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें