मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:35 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में मल्लाह का बेटा बन रहा उपमुख्यमंत्री, भाजपा को हो रही तकलीफ: मुकेश सहनी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार में मल्लाह का बेटा बन रहा उपमुख्यमंत्री, भाजपा को हो रही तकलीफ: मुकेश सहनी

पटना। बिहार चुनाव में महागठबंधन की ओर से वीआईपी संस्थापक मुकेश सहनी को उपमुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया गया है। डिप्टी सीएम फेस घोषित होने के बाद मुकेश सहनी ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल किया कि क्या मल्लाह (मछुआरे) के बेटे के उपमुख्यमंत्री बनने से उन्हें इतनी तकलीफ क्यों होती है?

वीआईपी संस्थापक मुकेश सहनी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भाजपा को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। यह वही भाजपा है जिसने कभी हमारे अल्पसंख्यक भाइयों को भारत छोड़कर कहीं और चले जाने को कहा था। अब वे लोग डरने लगे हैं। बिहार की जनता बहुत जल्दी उनको जवाब देने वाली है।

उन्होंने कहा कि हम लोग अल्पसंख्यकों के लिए सोच लेंगे, भाजपा उसके लिए न सोचे। उनके पास शाहनवाज हुसैन जैसे नेता हैं; वह उनके बारे में सोचे। भाजपा नफरत की राजनीति करना बंद कर दे और देश के हित में कार्य करे।

वीआईपी संस्थापक ने कहा कि हम लोगों को पता है भाजपा इसलिए परेशान हो रही है कि एक दलित और पिछड़ा जाति का लड़का कैसे बिहार का उपमुख्यमंत्री बनने जा रहा है।

हमको याद है आप लोगों ने हमारे विधायक को कैसे खरीद कर हमको सरकार से बाहर कर दिया था।

उन्होंने आगे कहा कि बहुत सी सीटों पर हमारे प्रत्याशी अपना नाम वापस ले रहे हैं। हम लोगों में बात चल रही है; सब ठीक है। जल्द ही इसका परिणाम आप लोगों को देखने को मिलेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे पर मुकेश सहनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे के दौरान यही प्लान रहता है कि कैसे बिहार की जनता को बेवकूफ बनाया जाए और कैसे इनका वोट ले लिया जाए। यही योजना इस बार भी है।

उन्होंने आगे कहा कि दो दिन पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी बिहार दौरे पर थे। सहनी ने कहा कि अमित शाह ने एक इंटरव्यू में कहा था कि बिहार में फैक्ट्री लग नहीं सकती, यहां पर जमीन ही नहीं है। देश के टॉप 10 में कृषि उत्पादन में बिहार है। यह बात अमित शाह को नहीं पता है। हमारे पास जमीन बहुत है, इसके बाद भी वह बोल रहे हैं कि यहां फैक्ट्री नहीं लग सकती है। उनकी नियत में बिहार का विकास नहीं है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें