मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:43 · नई दिल्ली संस्करण

रानीबाग में शादी समारोह में खूनी संघर्ष, चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर किशोर की हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रानीबाग में शादी समारोह में खूनी संघर्ष, चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर किशोर की हत्या

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के रानीबाग थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक शादी समारोह में खाने को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस झगड़े में एक 17 वर्षीय किशोर की जान चली गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, रानीबाग इलाके में शादी समारोह में शुक्रवार रात करीब 11:15 बजे कुछ युवकों के बीच खाने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि हाथापाई होने लगी। इसी दौरान पास के ही नाहरपुर गांव का रहने वाला 17 वर्षीय निखिल यादव बीच-बचाव करने पहुंचा।

जैसे ही निखिल ने बीच-बचाव की कोशिश की तो हमलावर युवकों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। हमला इतना तेज था कि निखिल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बचाव में आए एक अन्य युवक को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और आरोपी मौके से भाग गए। सूचना मिलते ही रानीबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज व प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है।

इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

वहीं, दिल्ली के अलीपुर पुलिस स्टेशन को कश्मीरी कॉलोनी के हिरंकी में हाल ही में 22 वर्षीय युवक की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पहचान बुराड़ी के रहने वाले अरुण कुमार के रूप में हुई थी। परिवार के सदस्यों के अनुसार, अरुण किशोरावस्था में नशे का आदी हो गया था। इस मामले में पुलिस ने हमला करने वाले आरोपी अरुण जोशी को गिरफ्तार कर लिया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें