मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:19 · नई दिल्ली संस्करण

बीना : मटर तोड़ने गई 3 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपि गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बीना : मटर तोड़ने गई 3 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपि गिरफ्तार

बीना। मध्य प्रदेश के सागर जिले के अंतर्गत आने वाले बीना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ खिमलासा थाना क्षेत्र में एक 28 वर्षीय युवक ने पड़ोस में रहने वाली मात्र 3 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।खेल-खेल में हुआ अपहरणघटना रविवार शाम की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 3 साल की मासूम अपने 7 साल के बड़े भाई के साथ घर के पास खेल रही थी। खेलते-खेलते दोनों बच्चे घर से करीब 300 मीटर दूर एक खेत में मटर खाने चले गए थे। इसी दौरान गांव का ही आरोपी युवक वहां पहुंचा और मासूम को बहला-फुसलाकर एक सुनसान जगह पर ले गया।भाई की सूचना से मिली बच्चीजब मासूम का बड़ा भाई अकेला घर लौटा, तो मां ने बच्ची के बारे में पूछा। बालक ने बताया कि गांव का एक युवक उसकी बहन को अपने साथ ले गया है। यह सुनते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। ग्रामीणों और परिजनों ने तुरंत तलाश शुरू की, जिसके बाद बच्ची गांव में ही एक बोरिंग मशीन के पीछे लहुलुहान और गंभीर हालत में मिली।पुलिस की कार्रवाई और मेडिकल परीक्षणपरिजनों ने तुरंत घटना की जानकारी खिमलासा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने बिना देरी किए बच्ची को उपचार और मेडिकल परीक्षण के लिए खुरई सिविल अस्पताल भेजा। एसआई प्रतिमा मिश्रा मामले की जांच कर रही हैं। शिमलासा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म (IPC की प्रासंगिक धाराएं) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।मासूम की हालत नाजुक बनी हुई है और डॉक्टर लगातार उसकी निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन ने मामले में सख्त से सख्त सजा दिलाने का आश्वासन दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें