मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:22 · नई दिल्ली संस्करण

राजधानी दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में एक 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राजधानी दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में एक 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में एक 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान अंशिका पांडे के रूप में हुई है, जो लाल बाग, आजादपुर की रहने वाली थी। जानकारी के मुताबिक युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

परिवार और करीबी लोगों के अनुसार अंशिका नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी और यह उसका चौथा प्रयास था। बताया जा रहा है कि नीट परीक्षा रद्द होने और लगातार पढ़ाई के दबाव के चलते वह काफी तनाव में चल रही थी, जिसके बाद उसने यह कदम उठा लिया।

परिजनों को कानूनी प्रक्रिया की जानकारी नहीं होने के कारण वे बिना पुलिस को सूचना दिए शव को केवल पार्क श्मशान घाट लेकर पहुंच गए। इसी दौरान पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिए मामले की सूचना मिली। सूचना मिलते ही आदर्श नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीजेआरएम अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया।

मौके पर क्राइम टीम और एफएसएल की टीम ने भी पहुंचकर जांच की और घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं, आज मृतका के शव का पोस्टमार्टम भी करवा दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

वहीं, नोएडा के सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में गुरुवार रात एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। घटना 14 मई की रात करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है। शव अस्पताल की दूसरी मंजिल पर पड़ा मिला। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार युवक दिन में इलाज के लिए जिला अस्पताल आया था। देर रात तक वह अस्पताल परिसर में ही मौजूद रहा। बताया जा रहा है कि अस्पताल में तैनात कर्मचारी जब रात में नियमित राउंड पर पहुंचे तो उन्होंने युवक को दूसरी मंजिल पर अचेत अवस्था में पड़ा देखा। पास जाकर देखा तो युवक की मौत हो चुकी थी। इसके बाद तत्काल अस्पताल प्रशासन और पुलिस को सूचना दी गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें