मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

यात्री वाहन से 93.75 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, धंधेबाज गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
यात्री वाहन से 93.75 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, धंधेबाज गिरफ्तार

नवादा I नवादा जिले के रजौली में उत्पाद विभाग की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 93.75 लीटर अंग्रेजी शराब जप्त कर एक कारोबारी को गिरफ्तार किया।कार्रवाई रजौली थानाक्षेत्र के चितरकोली जांच चौकी के पास की गई। बताया जाता है कि भोजपुर क्लासिक नामक यात्री बस झारखंड से बिहार के हाजीपुर जा रही थी।इसी दौरान चितरकोली स्थित समेकित जाँच चौकी पर नियमित जांच के क्रम में उत्पाद पुलिस ने बस को रोककर गहन तलाशी शुरू की।इस दौरान एक यात्री के बैग में रखे 375 एमएल की 250 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जिसकी कुल मात्रा 93.75 लीटर पाई गई।कार्रवाई जांच चौकी प्रभारी सह इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता के निर्देश पर एसआई प्रवीण कुमार के नेतृत्व में की गई। मौके पर शराब लेकर जा रहे कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र के दिघी खुर्द निवासी नरेश सिंह के पुत्र 22 वर्षीय रौशन कुमार के रूप में हुई।उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि शराब झारखंड से लाकर हाजीपुर में खपाने की तैयारी थी। फिलहाल गिरफ्तार कारोबारी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें