मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:59 · नई दिल्ली संस्करण

भारत ले जाये जा रहे तस्करी के 922 किलो गांजा बॉर्डर पर जब्त, एपीएफ की कार्रवाई में भारतीय नंबर की बाइक भी जब्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भारत ले जाये जा रहे तस्करी के 922 किलो गांजा बॉर्डर पर जब्त, एपीएफ की कार्रवाई में भारतीय नंबर की बाइक भी जब्त

अररिया : नेपाल से इन दिनों भारी संख्या में गांजा की तस्करी की जा रही है। इस तस्करी में भारत और नेपाल दोनों दिशा में तस्करों का सिंडिकेट समन्वय स्थापित कर गोरखधंधा को अंजाम दे रहा है। बावजूद इसके सीमा पर तैनात भारतीय साइड में एसएसबी और नेपाल साइड में एपीएफ के द्वारा लगातार गांजा पकड़ा जा रहा है।

इसी कड़ी में नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स के जवानों ने बीती रात्रि एक पिकअप गाड़ी पर लदे तस्करी के 922 किलो गांजा के साथ एक भारतीय नंबर की मोटरसाइकिल संख्या बीआर 38 जेड 7452 जब्त किया। हालांकि एपीएफ की इस कार्रवाई में तस्कर गाड़ी छोड़कर भागने में कामयाब रहे।

तस्कर पिकअप गाड़ी पर धान के भूसे के अंदर छिपाकर तस्करी कर भारत सीमा क्षेत्र में ले जा रहे थे। नेपाल की आर्म्ड पुलिस फोर्स ने यह कार्रवाई अररिया जिला से सटे भारत नेपाल सीमा क्षेत्र के पास मोरंग जिला के जाहदा रूरल म्युनिसिपैलिटी 7 के महादेवकोल इलाके में की। नेपाल एपीएफ ने गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की।

नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स के प्रवक्ता के अनुसार,सोराभाग स्थित बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स हेडक्वार्टर के तहत आने वाले बॉर्डर आउट पोस्ट नोचा और बॉर्डर आउट पोस्ट तारेगामा की संयुक्त टीम ने लक्ष्मणिया से तारेगामा की ओर जा रही पिकअप ट्रक संख्या क1खा 7022 पर नजर रखकर पीछा करना शुरू किया।

जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पिकअप ट्रक के साथ एक भारतीय नंबर की मोटरसाइकिल भी लाइनअप करते हुए साथ साथ चल रही थी। पुलिस के पीछे करने और घेराबंदी की आशंका के साथ ही पिकअप और मोटरसाइकिल के ड्राइवर अपनी अपनी गाड़ियां छोड़कर भाग गए। जिसके बाद आर्म्ड पुलिस फोर्स के जवान ने दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया।तलाशी के क्रम में चावल की भूसी की बोरी में छिपाकर रखा गया प्रतिबंधित गांजा बरामद किया गया।

आर्म्ड पुलिस फोर्स जब्त गाड़ी को बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के मुख्यालय सोराभाग ले गई और बारीकी से जांच की तो 29 बोरियों में कुल 922.2 किलो गांजा जब्त किया गया।नेपाल एपीएफ की ओर से बताया गया कि जब्त किए गए गांजे,पिकअप गाड़ी और मोटरसाइकिल को जरूरी जांच और कानूनी कार्रवाई को लेकर नेपाल पुलिस को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें