मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:55 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली में 80 हजार और बुजुर्गों को मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन, केजरीवाल ने किया ऐलान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली में 80 हजार और बुजुर्गों को मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन, केजरीवाल ने किया ऐलान

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आआपा) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को ऐलान किया कि दिल्ली में आज से 80 हजार और बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन मिलेगी। उन्होंने कहा कि साल 2015 में जब हमारी सरकार बनी थी तब दिल्ली में 3 लाख 32 हजार बुजुर्गों को पेंशन मिलती थी। इसमें पिछले 9 सालों में सवा लाख पेंशन और जोड़ी गई हैं। फिलहाल दिल्ली में करीब साढ़े चार लाख बुजुर्गों को पेंशन मिल रही है।केजरीवाल ने यहां एक पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि अब दिल्ली के 5 लाख 30 हजार बुजुर्गों को पेंशन दी जाएगी। कई साल से ये पेंशन बंद थी। लंबे समय से ये मांग की जा रही थी। उन्होंने कहा कि 60 से 69 साल के बुजुर्गों को अभी दो हजार रुपये पेंशन मिलती है जबकि 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को 2500 मिलते हैं। ये पेंशन देश में सबसे ज्यादा है।दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने श्रवण कुमार की तरह दिल्ली के बुजुर्गों के लिए काम किया है। एक के बाद एक दिल्ली के रुके हुए काम शुरू हो रहे हैं। केजरीवाल ने दिल्ली के एक लाख बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा करवाई हैं। बुजुर्गों की पेंशन काफी समय से रुकी हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली के काम रोकने के लिए केंद्र और भाजपा ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया, क्योंकि जो काम वे दिल्ली के लोगों के लिए कर रहे थे, वो भाजपा अपने किसी राज्य में नहीं कर पा रही थी लेकिन दिल्ली के लोगों के प्यार और आशीर्वाद से भाजपा का षड्यंत्र फेल हो गया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल जेल से बाहर आ गए और एक के बाद एक दिल्ली के रुके हुए काम वो शुरू हो रहे हैं।इसी क्रम में आआपा नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि केजरीवाल जब छोटे मुकदमे में जेल में थे तब तक दिल्ली के बुजुर्गों की पेंशन रोक दी गई थी। अब केजरीवाल के बाहर आते ही रुकी हुई पेंशन बहाल कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पेंशन शुरू हाेते ही ऑनलाइन वेबसाइट पर 10 हजार नए आवदेन आए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें