मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:51 · नई दिल्ली संस्करण

स्कूल बस से 79 बोतल शराब जब्त,बस चालक और मैनेजर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
स्कूल बस से 79 बोतल शराब जब्त,बस चालक और मैनेजर गिरफ्तार

नवादा। नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के समेकित जांच चौकी से उत्पाद बलों ने सोमवार को स्कूल बस से 79 बोतल शराब को बरामद किया है।शराब की बरामदगी के बाद बस को भी जब्त किया गया है।साथ ही बस के दो कर्मियों को भी गिरफ्तार किया गया है।उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि बिहार मद्दनिषेध को लेकर जांच चौकी पर झारखंड की ओर से आनेवाली प्रत्येक वाहनों की सघन जांच उत्पाद बलों के सहयोग से की जाती है,जिसका नेतृत्व उत्पाद एसआई प्रवीण कुमार कर रहे हैं।झारखंड की ओर से आ रही एक स्कूल संख्या बीआर02एए4934 की जांच उत्पाद एएसआई पंकज कुमार शाह के द्वारा की गई।जांच के क्रम में बस में बहुत सारा किताब ढ़ोया जा रहा था।वहीं बस के पीछे डिक्की में तिरपाल से ढक कर चार झोला में शराब बरामद किया गया।बरामद शराब में ब्लेंडर्स प्राइड के 750 एमएल वाले 21 बोतल,रॉयल स्टेज के 750 एमएल वाले 12 बोतल,8 पीएम के 180 एमएल वाले 45 बोतल एवं ओल्ड मॉन्क के 750 एमएल वाले एक बोतल शामिल है।उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि बस चालक और मैनेजर ने पूछताछ में यह स्वीकार किया बरामद शराब उनका है।वे शराब को हजारीबाग से लोड करके पटना लेकर जा रहे थे।शराब बरामदगी के बाद बस चालक गया जी जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी रामाशीष शर्मा के पुत्र धनंजय शर्मा एवं मैनेजर पटना जिले के सालिमपुर थाना क्षेत्र के मंझौली बीघा गांव निवासी रामबाबू सिंह के पुत्र सुजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया।उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि बरामद शराब की कुल मात्रा 33.6 लीटर है।जब्त शराब एवं बस के अलावे गिरफ्तार बस चालक और मैनेजर के विरुद्ध बिहार उत्पाद अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।साथ ही बताया कि दोनों गिरफ्तार लोगों को रविवार को ही अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।इस मौके पर उत्पाद बलों के साथ गृहरक्षक के जवान मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें