मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

तिरंगा दौड़ में 7500 से ज्यादा बच्चों ने दिया स्वच्छ व सशक्त भारत का संदेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तिरंगा दौड़ में 7500 से ज्यादा बच्चों ने दिया स्वच्छ व सशक्त भारत का संदेश

नई दिल्ली। दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने रविवार को स्वतंत्रता दिवस से पहले त्यागराज स्टेडियम से तिरंगा दौड़ को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि तिरंगा दौड़ ने सड़कों को देशभक्ति और एकता की भावना से भर दिया। स्वतंत्रता का जश्न मनाने के लिए 7,500 से ज्यादा बच्चों ने गर्व के साथ तिरंगा लहराया और स्वच्छ, सशक्त भारत का संदेश दिया। शिक्षा मंत्री ने भी तिरंगा दौड़ हिस्सा लिया।शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्र प्रेरित दृष्टि और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली शिक्षा व खेल विभाग द्वारा आयोजित की गई। शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि देश की एकता, गर्व और हमारे अमर शहीदों के प्रति कृतज्ञता का सशक्त संदेश बनकर पूरे शहर में गूंज उठा।यह आयोजन हर घर तिरंगा के तहत किया गया।उल्लेखनीय है कि 'हर घर तिरंगा' हर भारतीय को अपने घरों में तिरंगा लाने और हमारे देश की आजादी के जश्न में इसे गर्व से फहराने का निमंत्रण देता है। भारतीय राष्ट्रीय ध्वज सिर्फ एक प्रतीक नहीं, बल्कि हमारे सामूहिक गौरव और एकता का एक गहरा प्रतिनिधित्व है।ऐतिहासिक रूप से ध्वज के साथ हमारा संबंध प्रायः औपचारिक और दूरगामी रहा है, लेकिन यह अभियान इसे एक गहन व्यक्तिगत और हार्दिक संबंध में बदलने का प्रयास करता है। इस पहल का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के भीतर देशभक्ति की गहरी भावना जगाना और हमारे राष्ट्रीय ध्वज के महत्व के बारे में अधिक समझ विकसित करना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें